रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश : हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवती की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र की है। माना जा रहा है कि लड़की ट्रेन में चढ़कर कहीं जा रही थी। मगर वह हादसे का शिकार हो गई है। फिलहाल जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को रविवार की रात 8ः30 बजे सूचना मिली की रेलवे साइडिंग के अप लाइन में एक अज्ञात युवती ट्रेन से कट गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बताया जा रहा है की युवती का नाम रूही चौहान था। रूही चौहान चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमंदा की रहने वाली थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा हो सकता है। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है की युवती ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी जान ली है। या फिर वह हादसे का शिकार हुई है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल