ग्रीन आर्मी नारी शक्ति की बैठक सम्पन्न: अब “वर्क फ्रॉम होम” सिस्टम से करेंगी पर्यावरण संरक्षण के कार्य

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर ग्रीन आर्मी की नारी शक्ति की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न वार्डों से लगभग 25 से 30 महिला शक्तियों की सक्रिय उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के कार्यों से जोड़ते हुए “वर्क फ्रॉम होम” प्रणाली के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने हेतु प्रशिक्षित करना रहा।

बैठक के दौरान सभी महिला सदस्यों को ऑनलाइन जूम मीटिंग की कार्यप्रणाली, डिजिटल माध्यम से जनसंपर्क तथा डीजल-पेट्रोल की बचत करते हुए पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करने संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।

ग्रीन आर्मी की चारों विंग के अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें वृक्ष संरक्षण, घर-घर नर्सरी अभियान, पौधों को जल अर्पण, जल संरक्षण हेतु वाटर लीकेज, नलों की टोटियां लगवाना, ठीक करवाना, तालाब सफाई अभियान, सिंगल यूज़ प्लास्टिक बंद करने हेतु “मेरा घर पॉलीथीन फ्री” अभियान, घर-घर स्वच्छता अभियान, नगर निगम के रंग आधारित कचरा पृथक्करण व्यवस्था का पालन, नालियों में कचरा न फेंकने की जागरूकता तथा पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी (सकोरा)की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।

घर-घर स्वच्छता का संदेश

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक महिला सदस्य कम से कम 10 घरों तक पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश देंगी तथा लोगों को हरियाली और स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूक करेंगी।

इस अवसर पर सभी सदस्यों को ऑनलाइन जूम मीटिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे समय, ऊर्जा एवं ईंधन की बचत सुनिश्चित की जा सके। ग्रीन आर्मी की टीम ने भारत के प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं ईंधन बचत संबंधी विचारों के साथ पूर्ण सहयोग करने का संकल्प लिया। ग्रीन आर्मी परिवार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता अभियान इस आर्थिक विषमताओं के बाद भी निरंतर जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ग्रीन आर्मी का व्यापक वृक्षारोपण अभियान जारी: शहर को हरा-भरा बनाने में निभा रहे जनभागीदारी, हजारों पौधों के रोपण की तैयारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button