राजिम में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिंधौरी निवासी ईश्वर यादव राजिम से अपने गांव की ओर जा रहे थे। वहीं गरियाबंद की ओर से रायपुर निवासी ओमप्रकाश देवांगन राजिम की तरफ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि राजिम-गरियाबंद मार्ग पर प्रेमरतन पैलेस के आगे दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों चालक सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रायपुर निवासी ओमप्रकाश देवांगन को मृत घोषित कर दिया। वहीं सिंधौरी निवासी ईश्वर यादव की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button