प्रेमी ने प्रेमिका को मारा चाकू फिर खुद का गला रेता : इस बात को लेकर था नाराज

आधी रात को प्रेमिका से गया था मिलने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) धमतरी :- धमतरी में एक सनकी प्रेमी ने पहले प्रेमिका पर चाकू से हमला किया, फिर खुद को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम खरतुली की रहने वाली युवती उमा साहू अपने नानी के गांव ग्राम राखी में रहकर कुरूद कालेज में बीए सेकेन्ड ईयर में पढाई कर रही है। उमा होली त्योहार मनाने गांव खरतुली आई थी। इसी बीच 9 मार्च 2023 के रात्रि गांव के रहने वाले सुरेन्द्र निषाद युवती से मिलने पहुंचा। बताया जा रहा है कि सुरेन्द्र और उमा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुरेन्द्र ने उमा को दूसरे के साथ अफेयर होने की बात कहते हुए विवाद करने लगा फिर गुस्से में उमा पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उमा लहूलुहन हालत में गिर गई और बेहाश हो गई।
रात में उमा की मां की नींद खुली और आंगन में जाकर देखा, तो उसकी लडकी आंगन में खुन से लथपथ बेहोश पडी थी। युवती के गर्दन एवं पेट में चोट के निशान थे। उसके तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी। वहीं घर के लोग बाड़ी तरफ जाकर देखे, तो युवक भी लहुलूहन हालत में पड़ा हुआ है। परिजनों ने युवती को तत्काल अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। वहीं युवक को भी दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोपी सुरेंद्र सिन्हा ने बताया कि वह गांव की उमा से प्यार करता है। रात को उसे मिलने के लिये बुलाया। प्रेमिका को डराने के लिए वो अपने साथ चाकू लेकर भी गया था। इस बीच लड़की के स्टेटस में किसी और को देखकर युवक नाराज हो गया। प्रेमिका पर वो दूसरे के साथ अफेयर होने और दूसरे लड़के के साथ मिलने को लेकर विवाद करने लगा। विवाद के बीच ही प्रेमी ने प्रेमिका से शादी से जिद करने लगा। प्रेमिका ने शादी से इंकार किया तो प्रेमी ने उसे चाकू मार दिया। युवती के शरीर से खून निकलता देख प्रेमी ने भी खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया।
अर्जुनी थाना प्रभारी गगन बाजपेई ने बताया कि खरतुली का युवक सुरेंद्र कुरूद में पढ़ने वाली गांव की युवती से प्रेम करता है। दोनों मिलने के लिए इकट्ठे हुए थे। किसी बात पर सुरेंद्र ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया और खुद भी घायल हो गया। शिकायत के आधार पर आरोपी सुरेन्द्र पर अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है। बताया गया कि दोनों अलग-अलग अस्पताल में भर्ती है, जिनका इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल