शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या : युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पति ने देखा, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला का पड़ोसी युवक से प्रेम-प्रसंग था। महिला का पति युवक के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में देख लिया है। जिसके चलते महिला ने यह कदम उठाया है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार बालोद जिले के ग्राम देउरतराई में लाकेश्वरी चंद्राकर (33 वर्ष) का पड़ोस में ही रहने वाले गणेश मंडावी (35 वर्ष) के साथ अवैध प्रेम संबंध था। बुधवार शाम 7.30 बजे महिला का पति प्रमोद कुमार चंद्राकर (37 वर्ष) जब काम से घर वापस लौटा, तो उसने अपनी पत्नी को गणेश के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे उसके होश उड़ गए, दोनों ही मौके से भाग निकले। वहीं गुरुवार को पत्नी की लाश 500 मीटर दूर खेत में फांसी पर लटकी दिखाई दी।
घर जल्दी लौटा, तो अवैध संबंध का हुआ खुलासा
मृतिका के पति ने प्रमोद चंद्राकर बताया कि उसे नामकरण संस्कार में जाना था। इसके लिए वह काम से जल्दी घर लौटा था। शाम 7ः30 बजे जब वो अपने घर पहुंचा, तो उसकी पत्नी कहीं दिखाई नहीं दी। इस पर वो घर से थोड़ी ही दूर बनी झोपड़ी में पत्नी को खोजने चला गया, तो वहां उसकी पत्नी पड़ोस में ही रहने वाले गणेश मंडावी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दी। उसने अपनी पत्नी और उस लड़के को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन दोनों भाग गए।
युवक के खिलाफ थाने में दर्ज कराई शिकायत
महिला के पति प्रमोद चंद्राकर ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गणेश मंडावी के खिलाफ धारा 151 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। बुधवार रात में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। इधर महिला रातभर घर नहीं लौटी।
खेत में पेड़ पर लटकती मिली लाश
गुरुवार सुबह महिला की लाश खेत में पेड़ से लटकती हुई देखी गई। गांव वालों ने इसकी सूचना महिला के पति और थाने में दी। सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को फंदे से उतरवाकर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने पति का बयान दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन