शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद:- नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गरियाबंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर उड़ीसा के कालाहाण्डी भगा ले गया था। मामला गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार नाबालिग शौच जाने की बात कहते हुए घर से निकली थी। काफी देर बाद जब नाबालिग घर नहीं पहुंची, तो परिजन परेशान हो गया और उसे ढूंढने लगे, नहीं मिलने पर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया। परिजन द्वारा बताए गए संदेही युवक की तलाश में जुट गई। तभी मुखबीर से सूचना एवं सायबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़की-लड़का दोनों ग्राम अवली उडिसा में रहने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही थाना देवभोग की पुलिस टीम उड़ीसा रवाना हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में अपहृता से पूछताछ किया गया तो पीड़िता ने बताया कि करीब 01 वर्ष पूर्व से आरोपी द्वारा मुझे तुमसे प्यार करता हूं कहकर शादी का प्रलोभन देकर शारिरीक दुष्कर्म किया। साथ ही पीड़िता को शादी करूंगा पत्नि बनाकर रखंुगा कहकर भगाकर लाया। पीड़िता के कथन के आधार पर पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। उक्त कारवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बोधन साहू, सहायक उपनिरीक्षक छबिलाल टाडेकर, प्रधान आरक्षक ललित साहू, नीलकुसुम खलखो एवं अन्य कर्मचारियों तथा सायबर सेल गरियाबंद का सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल