14 वर्षीय छात्रा की हत्या, खाली मकान में मिला शव, इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में 14 वर्षीय छात्रा की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची का शव खाली मकान में मिला है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के पास ही एक लोहे की रॉड बरामद की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना मनेंद्रगढ़ क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मनेंद्रगढ़ के लोको कॉलोनी स्थित रेलवे के एक खाली मकान में 14 वर्षीय छात्रा की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा की पहचान नैंसी गौतम के रूप में की गई। मृतका निजी स्कूल में 8वीं की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक लोहे का रॉड भी बरामद किया है, जिससे हत्या किए जाने की आशंका है।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। मनेंद्रगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद छात्रा के परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवती की लाश, परिजनों ने कही ये बात, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल