मुंहबोले भाई ने किया युवती का दुष्कर्म: गर्भवती होने पर मामले का हुआ खुलासा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मुंहबोले भाई ने बहन को घर में अकेली पाकर जबदस्ती दुष्कर्म किया। फिर धमकी देकर कई बार उससे रेप किया। इसके बाद छात्रा गर्भवती हो गई। इसके बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ है। मामला कांकेर जिला के अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक घटना 15 जुलाई 2022 की है। उस वक्त 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा घर पर अकेली थी। तभी उसका मुंह बोला भाई मनोज हुपेंडी(18), जिसे छात्रा राखी भी बांधा करती थी। वह घर में आया था। बताया गया कि घर आने के बाद लड़के ने पहले नाबालिग से यहां-वहां की बातें की। फिर जबरदस्ती उससे संबंध बनाया। लड़की ने इस बात का विरोध भी किया था, मगर आरोपी नहीं माना।
घटना के वक्त लड़की के माता-पिता मजदूरी करने गए थे। इसी बात का लड़के ने फायदा उठाया था। रेप करने के बाद युवक ने लड़की से कहा था कि यदि तूने किसी को कुछ बताया तो तुझे बदनाम कर दूंगा, मार डालूंगा। इसके बाद युवक जब लड़की को अकेला पाता उससे शारीरिक संबंध बनाता था। इस बीच 21 जनवरी को लड़की तबीयत बिगड़ गई।
तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा
तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने लड़की से पूछताछ की, तब उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। लड़की ने बताया कि मनोज ने उसे धमकी दी थी। इसलिए वह चुप थी। लड़की को अस्पताल भी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की गर्भवती हो चुकी है। जिसके बाद मामले की शिकायत लड़की के परिजनों ने पुलिस से की थी। अब शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन