गर्भवती प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, प्रेमी बोला- गर्भ में पल रहा बच्चा मेरा नहीं है

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गर्भवती महिला के हत्या मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गला घोंटकर प्रेमिका की हत्या की थी। दोनों के बीच एक साल से प्रेम संबंध था। प्रेमिका के प्रेग्नेंट हो जाने पर एक महीने पहले ही दोनों ने शिवमंदिर में शादी की और कोर्ट में एग्रीमेंट किया। मामला सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार दरिमा थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जयपुर निवासी अनिला सिंह (22) 8 माह की गर्भवती थी। मंगलवार शाम करीब 8 बजे अनिला घर से गांव में किसी यहां घूमने जाने की बात कहकर निकली थी। रात 10 बजे तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे फोन किया, तो फोन में अनिला सिंह ने बताया कि वह कुछ देर में आ रही है। इसके बाद भी काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। परिजनों ने खोजबीन की, तो कुछ पता नहीं चला।

गला दबाकर हत्या की पुष्टि

दूसरे दिन सुबह उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में मिला था। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में अनिला सिंह की हत्या गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच की, कॉल डिटेल भी खंगाले। संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की। इसमें प्रेमी पर शक हुआ। शक के आधार पर हिरासत में पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अनिला से प्रेम विवाह जरूर किया था, लेकिन उसे शक था कि अनिला का प्रेम संबंध किसी और युवक से भी है। अनिला प्रेग्नेंट हुई तो उसके बच्चे को भी अनिल दूसरे का बच्चा बताता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। विवाद होने पर अनिला सिंह ने दरिमा थाने में शिकायत की थी। थाने में दोनों के बीच समझौता कराया गया था।

प्रेमी के साथ जाने की जिद में हत्या

समझौते के बाद अनिल सिंह अपने घर सूरजपुर जिले के सेमरिया गांव चला गया था। वारदात वाले दिन अनिल वापस जयपुर पहुंचा। इस दौरान उसने अपनी प्रेमिका को फोन कर गांव के बाहर खेत में मिलने बुलाया। खेत में दोनों ने साथ में बैठकर बातचीत की। इस दौरान अनिला सिंह ने जब प्रेमी के साथ उसके गांव जाने की जिद की तो अनिल सिंह यह कहते हुए साथ ले जाने को तैयार नहीं हुआ कि बच्चा उसका नहीं है। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और अनिल सिंह ने अनिला सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी और भाग निकला।

मंदिर में की शादी, कोर्ट में बनवाया शपथ पत्र

बताया जा रहा है कि मृतका और आरोपी के बीच एक साल से प्रेम संबंध से था। दोनों लिव इन रिलेशन में साथ रह रहे थे। इसी बीच अनिला प्रेग्नेंट हो गई। जिसके बाद दोनों ने 15 दिसंबर 2024 को शिवमंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। अंबिकापुर कोर्ट में 19 दिसंबर 2024 को दोनों ने शपथ पत्र बनवाया था। दोनों अनिला के घर जयपुर में रह रहे थे। अनिला और अनिल सिंह ने प्रेम विवाह जरूर किया था, लेकिन अनिल को शक था कि अनिला का प्रेम संबंध किसी अन्य युवक से है। अनिला प्रेग्नेंट हुई तो उसके बच्चे को भी अनिल दूसरे का बच्चा बताता था।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film