प्रेमी-प्रेमिका कर रहे थे ये काम, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, महिला भी चपेट में आई, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के साथ एक महिला को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ गया। बताया जा रहा है कि युवक-युवती ओडिशा से गांजा लाकर महिला खरीददार को देते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से करीब 2 किलो गांजा जब्त किया गया है। मामला कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक कटघोरा की रहने वाली युवती एक निजी अस्पताल में काम करती थी, जबकि लड़का कोरबा का रहने वाला है। बताया गया कि दोनों की मुलाकात अस्पताल में हुई थी। अधिक पैसा कमाने के लालच में दोनों ने गांजा तस्करी का रास्ता चुना। वे पाली इलाके में रहने वाली एक महिला खरीददार के संपर्क में थे। आरोपी लड़का-लड़की ओडिशा से बाइक से गांजा लाते थे। शक से बचने के लिए लड़की टिप-टॉप कपड़े पहनती थी।
इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक और युवती बाइक पर गांजा लेकर पाली की ओर जा रहे हैं। इस पर कटघोरा थाना पुलिस ने उन्हें घेर लिया और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने ओडिशा से गांजा लाकर बेचने की बात कबूल की। तीनों आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर कोरबा और आसपास के इलाकों में बेचते थे। पुलिस ने इनके पास से 2 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस बरामद गांजे की कीमत और तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम पुलिस की कार्रवाई, 5.50 लाख के गांजा के साथ 2 नाबालिग समेत 5 तस्कर गिरफ्तार