अवैध संबंध के शक में पत्नी का काट दिया गला : आरोपी फरार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शंकालू पति ने चरित्र शंका में चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर पति फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश करने लगी हुई है। घटना अंबिकापुर के बतौली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेदम के सेमरपारा निवासी प्यासो बाई (35 वर्ष) अपने पति प्रभुनारायण मंझवार (37 वर्ष) और 4 छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहती थी। उसका देवर भी साथ में ही रहता था। प्रभुनारायण अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था।
गुरुवार की रात भी इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इस पर प्रभुनारायण ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। शुक्रवार को आरोपी फिर से अपनी पत्नी को चरित्र शंका की बात को लेकर पीटने लगा। खुद को बचाने के लिए पत्नी शोर मचाते हुए घर से बाहर खलिहान में पहुंची। यहां पीछे से पति कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और पत्नी के गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गर्दन और गला कट जाने से प्यासो बाई की मौके पर ही मौत हो गई।
भाई को भी मारने के लिए दौड़ाया, वारदात के बाद हुआ फरार
इसके बाद आरोपी अपने छोटे भाई को भी कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ाया। यह देख उसका भाई वहां से भाग निकला। इधर वारदात के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतका के देवर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले भी पत्नी की हत्या का प्रयास किया था, इस मामले में वह जेल की सजा भी काट चुका है। बहरहाल पुलिस आरोपी की तालाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन