गरियाबंद ब्रेकिंग: देशी कट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार: बेचने के लिए तालाश रहे थे ग्राहक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद:- जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने देशी कट्टा के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी देशी कट्टा को बेचने के फिराक में थे। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम पीपरहट्ठा की ओर से एक काले रंग के पल्सर बाइक सीजी 04 एनबी 1619 में 02 व्यक्ति देशी कट्टा लेकर छुरा की तरफ आ रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर एक टीम कोसमबुडा तिराहा चौक के पास तैनात हुई। कुछ ही समय में मुखबिर के बताये अनुसार मोटर सायकल पल्सर बाइक सवार दो व्यक्ति चौक तरफ आये जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास करने पर पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें पूर्व नियोजित मुस्तैद पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ करने दोनों ने अपना अपना नाम वसीम खान एवं अहमद कुरैशी बताये। पुलिस ने जब तलाशी लिये तो वसीम खान के कब्जे से एक नग लोहे का बना देशी कट्टा मिला। पुलिस ने देशी कट्टा और बाईक को जब्त कर दोनों को आर्म्स एक्ट गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा उप निरीक्षक भुषण चंद्राकर, सउनि मोहन सिंह ठाकुर, प्रधान विजय मिश्रा, धनुष निषाद एवं गरियाबंद स्पेशल टीम के प्रधान आरक्षक अंगद राव, आरक्षक सुशील पाठक, यादराम ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल