फ्लाईओवर ब्रिज से गिरी कार और बाइक: पति-पत्नी की मौत, बेटी की हालत गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कुम्हारी फ्लाईओवर से लापरवाही के चलते बाइक और कार नीचे गिर गए। हादसे में मोटर साइकिल पर सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी बेटी की हालत गंभीर है। हादसा शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे हुआ है। कार का एयर बैग खुल जाने से चालक सुरक्षित है। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

ब्रिज से लटका बाइक सवार का शव
ब्रिज से लटका बाइक सवार का शव

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात की है। कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है। बढ़ते ट्रैफिक के कारण ब्रिज के एक साइड को हल्के वाहनों के लिए खोला गया है और दूसरे साइड में काम चल रहा है। निर्माण कंपनी ने निर्माणाधीन दूसरी रोड में वाहन जाने से रोकने के लिए बेरिकेड्स नहीं लगाए हैं। रात में बाइक सवार ब्रिज की रॉन्ग साइड वाली रोड में चढ़ गए। अचानक 48 नंबर पिलर के बाद ब्रिज खत्म हो गया और बाइक चालक सीधे नीचे जा गिरे। हादसे के बाद बाइक चालक 48 नंबर पिलर में ही अटक गया। उसकी पत्नी और बेटी नीचे जा गिरे। दुर्घटना में पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटी को गंभीर चोटें आई हैं।
ब्रिज का काम है अधूरा
बाइक सवार के ब्रिज से नीचे गिरने के कुछ देर बात ही एक कार तेजी से आई और उसी जगह नीचे सड़क पर जा गिरी। गनीमत ये रही कि कार का एयर बैग खुल गया ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ। उसे मामूली चोटें आई हैं। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। कुम्हारी पुलिस के मुताबिक ब्रिज अभी अधूरा है। इसके बाद भी वहां न तो कोई बैरिकेड्स लगाए गए हैं और न डायवर्सन किया गया है। इससे लोग अधूरे ब्रिज में जा रहे हैं। ठंड में कोहरे के चलते अधूरा ब्रिज दिखाई नहीं दे रहा और हादसे बढ़ रहे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
शादी समारोह में गए थे दम्पति
बताया जा रहा है आजूराम देवांगन (45) अपनी पत्नी निर्मला देवांगन (40) और बेटी के साथ भिलाई से शादी समारोह में शामिल होकर शुक्रवार रात को रायपुर जा रहे थे। तभी कुम्हारी फ्लाईओवर पर ये हादसा हो गया है। घटना में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक आजूराम देवांगन रायपुर के चंगोरा भाटा इलाके में रहते थे। वे सब्जी के व्यवसाय से जुड़े थे। तीन बेटियों में एक की मौत हुई है। दो बेटियां घर पर हैं। शुक्रवार को आजूराम अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ शादी में शामिल होने भिलाई गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film