नगर के युवा पत्रकार कृष्णा मेश्राम सहित अनेक युवाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश

विवेक मोंटू मिश्रा सहित अनेक युवा जुड़े कांग्रेस परिवार से विधायक धनेंद्र साहू ने दी बधाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे युवा वर्ग अपने मनपसंद पार्टियों के साथ जुडते जा रहे है । कांग्रेस के कुछ कार्यों ने युवा वर्ग को अपने पाले मे किया है । जब से छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार बनी है।तब से लगातार भारी संख्या में युवा पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं। गोबरा नवापारा में भी कई लोग पहले भी कांग्रेस प्रवेश कर चुके हैं। इसी के तहत आज भी ब्लाक कांग्रेस कमेटी नवापारा में अनेक युवाओं ने अभनपुर के लोकप्रिय विधायक धनेंद्र साहू के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया।

आपको बता दें कि लगातार नगर सहित आसपास के अनेक युवा कांग्रेस पार्टी में अन्य दलों को छोड़कर हर वर्ग के लोग कांग्रेस में प्रवेश कर रहे हैं। बीते दिनों विधायक धनेंद्र साहू के समक्ष विधायक कार्यलय संगवारी में सैकड़ों की संख्या में महिलाए एवम पुरुषो ने कांग्रेस प्रवेश किया था। इसी कड़ी में आज नगर के जाने माने युवा पत्रकार कृष्णा मेश्राम सहित विवेक मोंटू मिश्रा, राजा ठाकुर के नेतृत्व में अनेकों युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया।

विधायक धनेंद्र साहू ने सभी युवाओं को कांग्रेसी गमछा पहनाकर मुंह मीठा करवाते हुए पार्टी में स्वागत किया और कहा कि निश्चित तौर पर आप युवाओं के आने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। किसी भी पार्टी का भविष्य का निर्णय युवाओं के हाथ में है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं और उनके कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रहे हैं।सभी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण के बाद एक साथ शपथ लिया कि वे पूरे निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे और छत्तीसगढ़ की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

इन्होंने दी बधाई

कांग्रेस प्रवेश करने पर सभी युवाओं को ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से बधाई दी गई बधाई देने वालो में अभनपुर के लोकप्रिय विधायक धनेंद्र साहू,नपा अध्यक्ष धनराज मध्यानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, महामंत्री राजा चावला,पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंह, नपा उपाध्यक्ष चतुर जगत, पालिका सभापति मंगराज सोनकर, हेमंत साहनी, सचिव जिला कांग्रेस एल्डरमेन रामा यादव, शाहिद रज़ा, मेघनाथ साहू, दीपाली राजपूत, स्वर्णजीत कौर, गोपेश ध्रुव मंडी अध्यक्ष, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रहास साहू, निर्माण यादव, राम कुमार शर्मा ,सुनील जैन, विमल डागा,अहमद रिजवी,सुनील शर्मा, राम कुमार शर्मा,अजय गाड़ा, विक्की साहू, विक्रम कहार, तरुण कंसारी , गोल्डी पारख,अर्जुन साहू, फागू देवांगन, भोला साहू, रामरतन निषाद, माखन निषाद, टिकेश गिलहरे, प्रतीक साहू,विजय तारक सहित कांग्रेस के सभी ज्येष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल