प्रेम प्रसंग मे युवक की मौत पर मचा बवाल : परिजनों ने थाने में किया घेराव, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। शव मिलने के बाद दो परिवारों के बीच युवक की हत्या को लेकर जमकर विवाद हुआ। युवक के शव को पुलिस चौकी के सामने रखकर परिजनों ने खूब हंगामा किया। युवक के परिजन पुलिस पर भी आरोप लगा रही है ।

मामला कवर्धा जिले में दामापुर चौकी क्षेत्र का है। जहां टाटाकशा गांव में प्रेम संबंध के चलते युवक की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने युवती के पिता पर हत्या का आरोप लगाकर चौकी का घेराव कर दिया। शनिवार सुबह मृतक के शव को पुलिस चौकी के सामने रखकर परिजनों ने काफी हंगामा किया ।

जानकारी के अनुसार टाटाकशा निवासी कुंवर सिंह यादव का गांव की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था मृतक लखनऊ में काम करता था । 2 महीने पूर्व युवती घर से बिना बताए युवक के पास चली गई और वही युवक के साथ रहने लगी । इधर ज्योति के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कारवाई, तब पुलिस ने जांच किया तो पता चला की युवती कुंवर सिंह यादव के साथ लखनऊ में रहती है युवती को लेने पुलिस की टीम और युवती के पिता लखनऊ पहुंचे।

पुलिस के अनुसार वापस आते वक्त युवक ट्रेन से अचानक गायब हो गया जिसकी तलाश करने पर उसकी लाश गुरुवार को चित्रकूट रेलवे स्टेशन ट्रैक पर मिली । युवती के पिता और पुलिस की मौजूदगी में युवक के गायब होने से मृतक के परिवार वालों ने पुलिस पर लापरवाही और युवती के पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश: कनपटी पर गोली के निशान, पास में मिला पिस्टल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल