ABVP छत्तीसगढ़ द्वारा 6 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय छात्र आक्रोश रैली का आयोजन ,नवापारा मे हुआ पोस्टर का विमोचन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-  प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार सीजीपीएससी घोटाले व प्रदेश में हो रहे छात्राओं महिलाओं के साथ आए दिन दुराचार की बढ़ती घटना को देखते हुए ABVP छत्तीसगढ़ के द्वारा 6 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय छात्र आक्रोश रैली का आवाहन किया गया है जिसमें प्रदेश भर के हजारों छात्र-छात्राओं युवाओं की जुटने की संभावना है ।

कार्यक्रम हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री मनोज वैष्णव का अभनपुर व नवापारा इकाई में प्रवास हुआ । छात्र-छात्राओं को 6 अक्टूबर को होने वाले छात्र आक्रोश रैली का पोस्टर विमोचन किया गया जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को प्रदेश मंत्री मनोज वैष्णव ने कार्यकर्ताओ को बताया कि जिस प्रकार छत्तीसगढ़ हो रहे प्रतियोगी परीक्षाओं तथा CGPSC जैसे प्रमुख पदों पर भर्ती में हुऐ फर्जीवाडे व छत्तीसगढ़ की फेल कानून व्यवस्था को लेकर आम जनमानस में आक्रोश तथा युवाओं में आक्रोश देखा जा रहा है आए दिन हमारी माता बहनों छात्राओं के साथ जिस प्रकार से जगन्य अपराध घाट रहे हैं इससे यह साबित होता है कि प्रदेश की सरकार अपराधों को रोकने में नाकाम साबित हुई है और अपराधियों को इसका संरक्षण मिला है।

मनोज वैष्णव ने छात्र छात्राओं से अपील कर कहा कि अधिक से अधिक संख्या में छात्र आक्रोश रैली में सहभागी बने  और अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ हो ऐसी परिकल्पना के साथ सभी छात्र-छात्राओं को एक जुट होने आवाहन किया गया जिसमें जिला संयोजक राधेश्याम साहू व नगर के प्रमुख कार्यकर्ता महाविद्यालय प्रमुख लक्की साहू, दीपक साहू, धनेंद्र साहू, विधि जैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

नवापारा में गणेश झांकी की धूम: लोक प्रयाग के कलाकारों ने बांधा समा, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल