मंत्रिमंडल विस्तार पर फिर फंसा पेंच, अभी करना पड़ेगा और इंतजार…ये वजह आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर लोगों की निगाहें टिकी हुई है। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के लिए तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं मंच सज चुके हैं। लेकिन अभी तक नाम का ऐलान नहीं किया गया है। इधर कांग्रेस भी इस पर तंज कसने से नहीं चूक रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तो कह दिया कि मंत्रिमंडल नाम जल्द सामने आ जाएगा। इसमें वरिष्ठ चेहरे और नए चेहरे दोनों दिखाई देंगे। अब लोगों के बीच चर्चांए है कि कब मंत्रिमंडल के नाम सामने आएंगे और कब शपथ ग्रहण किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली का दौरा कर चुके हैं। अलाकमान से मुलाकात भी हुई है लेकिन अभी तक मंत्रियों के नाम किसी के सामने नहीं आए हैं।

अन्य खबरें भी पढ़े : CM साय का बड़ा बयान: किसान चिंता न करें, तय दामों में होगी धान खरीदी

वहीं मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के लिए राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में मंच भी सजा हुआ है। कुर्सियां भी लग गई है। इंतजार है, तो बस मंत्रिमंडल के नाम सामने आने की और शपथ ग्रहण करने की।

कांग्रेस तंज कसने से पीछे नहीं हट रही

इधर अब तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है तो उसे पर कांग्रेस भी तंज कसने से पीछे नहीं हट रही है। कांग्रेस का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से छत्तीसगढ़ में सरकार तो बना ली है। लेकिन अभी भी बीजेपी में गुटीय संतुलन नहीं बन पा रहा है। जिसके कारण मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ। बीजेपी चौंकाने वाली राजनीति तो करती ही है। लेकिन मुख्यमंत्री का नाम तय हुए लगभग 10 दिन हो चुके हैं और उसके मंत्रिमंडल के नाम अब तक सामने नहीं आए हैं।

कैबिनेट में इन्हें मिल सकता है मौका

साय कैबिनेट में रेणुका सिंह, ओपी चौधरी, पुन्नूलाल मोहिले, अमर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, डोमन लाल कोर्सेवाडा, दयाल दास बघेल, विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी, केदार कश्यप को जगह मिल सकती है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण 13 दिसंबर को, 2 डिप्टी सीएम के साथ इन विधायकों को बनाया जाएगा मंत्री?

Related Articles

Back to top button