लोकसभा में छत्तीसगढ़ से 4 महिला उम्मीदवार का टिकट तय! अल्का लाम्बा ने दिए संकेत, पढ़िए पूरी खबर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी चुनावी मोड पर आ चुकी है। कांग्रेस के शीर्ष नेता एक के बाद बैठक कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा रायपुर पहुंचीं।

छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में अल्का लांबा ने पत्रकारों से चर्चा से करते हुए बताया कि महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से देश के अलग-अलग राज्यों में लगातार दौरा जारी है। इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पहुंची हूं। छत्तीसगढ़ में कल भी रहूंगी। हालांकि छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस की आज बैठक भी होगी।

आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर अलका लांबा ने कहा, आगामी आम चुनाव और राज्यों में होने वाले चुनाव में नारी के सम्मान में चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा प्रयास रहेगा इस बार ज्यादा महिलाओं को मैदान में उतारा जाए। अल्का ने बताया कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में चार महिला उम्मीदवारों को टिकट दे सकती है। इंडिया अलायंस जल्द ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी।

बतादें कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अलका लांबा पहली बार छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय दौरे पर पहुंची हैं। वे महिला कार्यकारिणी के साथ लोकसभा चुनाव और न्याय यात्रा के संबंध में बैठक करेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

लोकसभा चुनाव 2024 : महासमुंद लोकसभा मे उठ रही नए चेहरे की मांग, क्या बदला जाएगा चेहरा ! जानिए क्या कहता है समीकरण

Related Articles

Back to top button