शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मेला घुमाने के बहाने होटल में ले जाकर किया रेप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जांजगीर चांपा जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने शादी का वादा करके तीन साल तक शारीरिक शोषण करता रहा, फिर शादी से इनकार किया । पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसो निवासी रवि साहू ने तीन साल पहले शिवरीनारायण क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की। दोनों एक दूसरे से बात करने लगे और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद आरोपी शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने जब शादी के लिए कहा, तो युवक ने इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने शिवरीनारायण थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी रवि साहू गिरफ्तार

होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता ने शिवरीनारायण पुलिस को बताया कि आरोपी रवि साहू ने 2021 में शिवरीनारायण मेला घुमाने लेकर गया। मेला घुमाने के बाद आरोपी एक होटल में ले गया, जहां प्यार करता हूं, तुमसे शादी करने का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद से शादी का झांसा देकर तीन सालों तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में शादी से मुकर गया। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

इंस्टा में दोस्ती, फिर शादी का वादा करके कई बार किया रेप, गर्भवती होने पर युवक मुकरा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल