राजिम ब्रेकिंग: फांसी पर लटके मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटके हुए मिला है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बाबाकुटी के जंगल में शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश तेंदु के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकते हुई मिली है। घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतारा। मृतक की पहचान किरवई निवासी भूपेन्द्र दास मानिकपुरी (27 वर्ष) के रूप हुई है।

भूपेंद्र ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। मृतक के परिजनों का बयान लिया जाएगा। जिसके बाद ही कुछ पता चल पाएगा।

Video-

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

नर्सरी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शराब का था आदि, जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल