घर में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, संचालिका समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में देह व्यापार के मामले में एक महिला समेत 4 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है रायपुर के मुजगहन क्षेत्र में सेक्स रैकेट का लगातार शिकायत मिल रही थी। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार मुजगहन थाना क्षेत्र में देह व्यापार की शिकायत मिलने के बाद बुधवार की रात पुलिस की टीम ने एक घर पर रेड मारा। जहां देह व्यापार में लिप्त एक महिला दलाल समेत 4 युवाओं को गिरफ्तार किया है। रायपुर रायपुर सीएसपी कर्ण उइके ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई है।

रायपुर देह व्यापार में चार आरोपी गिरफ्तार

संचालिका समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सीएसपी ने बताया कि मामले में संचालिका समेत अभनपुर निवासी डीसी कुमार देवदास (24 वर्ष), बुढ़ापारा निवासी महेश व्यास (27 वर्ष), आमापारा निवासी तेजेंदर सिंह (21 वर्ष), शिवेंद्र निषाद (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

लॉज में सेक्स रैकेट का गोरखधंधा, पुलिस ने मारा छापा, 3 लड़कियों समेत 6 लोग गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button