युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 4 महीने पहले हुई थी शादी, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि 4 महीना पहले युवक की शादी हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला जांजगीर-चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार नैला क्षेत्र के ग्राम कापन निवासी प्रकाश कश्यप ने शुक्रवार-गुरुवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। शुक्रवार सुबह युवक के शव परिजनों ने फांसी पर लटकते देखा, तो उसके होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नैली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पुलिस पूछताछ में बताया कि प्रकाश कश्यप की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। 3 दिन पहले वह अपनी पत्नी से मिलने रायगढ़ गया हुआ था। जहां तीन दिन रुकने के बाद 18 जुलाई की शाम को अपने घर पहुंचा था। रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार की सुबह युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम ब्रेकिंग: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, मंदिर का था पुजारी, इस बात की आशंका