राजिम विधायक के अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा, 78 भारत माता के प्रतिरूपों की हुई महाआरती

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मंगलवार को राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजिम विधायक रोहित साहू ने इस यात्रा की अगुवाई की। तिरंगा यात्रा की शुरुआत राजिम से हुई जो पोखरा, बासीन, बोरसी, कौँदकेरा, तरीघाट, पाण्डुका, कोपरा होते हुए पुनः राजिम में समाप्त हुई। 

राजिम के समापन कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस की 78 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत माता के परिधान में सुसज्जित 78 बालिकाओं की महाआरती की गई एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया तथा यात्रा भर भारत माता के जयघोष के नारे लगाए।

राजिम में महाआरती के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने इस प्रयास के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया तथा सभी कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की।

इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, मधुबाला रात्रे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, रेखा सोनकर,भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगिराज कश्यप, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, संदीप पाण्डेय, पीलूराम यादव, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो रिकेश साहू, राजू साहू, शीतल सिन्हा,जवाहर शर्मा, गौतम शर्मा,टीकम साहू, रूप साहू, भारती साहू, कमलेश साहू,देवकी साहू,चंदन साहू, धर्मेंद्र ध्रुव, दिनेश साहू , मकसूदन साहू , होरीलाल साहू जनपद सदय, दीपक साहू जनपद सदस्य, खुशी साहू, मधु नत्थानी, पुष्पा गोस्वामी,सोमनाथ पटेल, पूरन यादव, संजीव चंद्राकर, पूर्णिमा चंद्राकर, अनीता यादव, पोखराज साहू, डायमंड साहू, कोमल साहू, चितरंजन साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम में विधायक रोहित साहू ने सोनोग्राफी मशीन का किया शुभारंभ, माह में दो दिन लगेंगे शिविर

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन