जंगली सुअर से फसल बचाने खेत में लगाया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- फसल को जंगली सुअर से बचाने खेत में करंट लगाया गया था, जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए खेत में ही गड्ढा खोदकर युवक के शव को दफना दिया था। पूरा मामला महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से बचने खेत में दफना दिया शव

जानकारी के अनुसार पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह में पीताम्बर ध्रुव ने अपने खेत में मूंगफली की फसल लगाया था। फसल को जंगली सुअर से बचाने के लिए पीतांबर ने खेत में करंट का तार बिछाया था। 25 सितंबर को करंट की चपेट में आकर खिलेश्वर साहू (34 वर्ष) की मौत हो गई थी। युवक की मौत के बाद खेत मालिक पीतांबर ध्रुव डर गया और पुलिस से बचने के लिए अपने साथी विद्याधर सिन्हा, कृष्ण कुमार पटेल के साथ मिलकर खेत में ही गड्ढा खोदकर खिलेश्वर साहू को दफना दिया था।

कब्र खोदकर निकाला शव

इधर खिलेश्वर जब घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। दो दिनों तक युवक का कुछ पता नहीं चला, तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस भी युवक की तलाश में जुट गई। इस बीच 27 सितंबर को कुछ ग्रामीणों ने पीताम्बर ध्रुव के खेत के आसपास से सड़न की बदबू आने की पुलिस को सूचना दी। 28 सितंबर को कार्यपालिका मजिस्ट्रेट सहित पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में क़ब्र खोदकर शव को बाहर निकाला।

शव मिलने के बाद खेत मालिक ने खाया था जहर

मृतक की शिनाख्त खिलेश्वर साहू के रूप में की गई थी। इसी दिन खेत के मालिक पीताम्बर ध्रुव ने डरकर जहर का सेवन कर लिया था। पुलिस ने उसे भी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया। पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू की, तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने खेत मालिक पीताम्बर ध्रुव, विद्याधर सिन्हा, कृष्ण कुमार पटेल के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। आरोपियों के पास से बिजली का खुला तार, मोटरसाइकिल, फावड़ा जब्त किया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम क्षेत्र में दूसरी बड़ी घटना, करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाया गया था करंट

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल