तंत्र साधना में दो भाईयों की मौत: मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, परिवार वालों ने ही मिलकर उतारा मौत के घाट, ये वजह आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तंत्र साधना में दो भाईयों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दोनों भाइयों की मौत भूख प्यास या तंत्र साधना से नहीं हुई थी बल्कि उसकी मां, दो बहनों और भाई ने मिलकर दोनों युवकों की हत्या की है। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला

बता दे कि दो दिन पहले सक्ति जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांदुलडीह गांव के एक मकान में पुलिस को तंत्र साधना की सूचना मिली थी। पुलिस जब वहां पहुंची तो दोनों भाइयों के शव जमीन पर पड़े मिले थे और परिवार के अन्य लोग जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें )

जब परिवार के सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वे बेहोशी की हालत में थे। जब उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ तब पूछताछ शुरू की गई। शुक्रवार दोपहर तक सभी कुछ भी बड़बड़ाते रहे। जब फिर से पूछताछ शुरू की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अमरीका बाई सिदार उज्जैन से तंत्र साधना की दीक्षा लेकर आई थी जिसके बाद परिवार में तंत्र विद्या का सिलसिला शुरू हो गया। ये दोनों भाइयों विकास सिदार और विक्की सिदार को पसंद नहीं था। दोनों भाई इसका विरोध करते थे। फिर अमरीका, उसकी मां फिरतबाई, बहन चंद्रिका और भाई विशाल ने मिलकर दोनों भाइयों के हत्या की साजिश रची।

पहले जहर देकर किया बेहोश

साजिश अनुसार अमरीका ने बुधवार को विक्की और विक्रम से कहा कि वे आखिरी बार गुरु की पूजा करेंगे। इसमें उनका शामिल होना जरूरी है। आरोपियों ने शुक्रवार को पूजा-पाठ का कार्यक्रम रखा। आखिरी बार पूजा की बात पर दोनों भाई भी उसमें शामिल होने की बात मान गए। दोनों गुरू का जाप करने लगे। इसी दौरान परिवार ने उन्हें जहर देकर बेहोश कर दिया। बेहोशी के दौरान आरोपियों ने उनका गला-नाक दबाकर मार दिया। हत्या के बाद दोनों के शवों को बिस्तर पर लिटाकर ऊपर से कंबल ओढ़ा दिया।

इसके बाद आसपास कमरे की सफाई कर जय गुरुदेव, जय गुरुदेव चिल्लाने लगे। जब सूचना पर पुलिस पहुंची तो अमरीका बाई अपनी शक्ति से भाइयों को जिंदा करने तंत्र मंत्र करने का ढोंग करने लगी। पुलिस मामले में हत्या का केस दर्ज कर फिरत बाई सिदार, अमरीका बाई सिदार, चंद्रिका और विशाल सिदार को घटनास्थल ले जाकर पूरा घटनाक्रम दोहराकर सबूत जुटाए। पुलिस ने मौके से कीटनाशक, हवन सामग्री, पूजा सामग्री, पोछा कपड़ा, गीला बिस्तर और बाबा उमाकांत संबंधी साहित्य जब्त किया है। चारों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

यह खबर भी जरुर पढ़े

अंधविश्वास में परिवार के दो लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर, बाबा की फ़ोटो रख कर रहे थे जप तप

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल