फंदे पर लटके मिला नग्न लाश, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक शख्स का शव नग्न अवस्था में एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला है। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कोसमंदा में एक अज्ञात शख्स का फांसी के फंदे पर लटके मिला है। शव मिलने की सूचना पर फॉरेंसिक और पुलिस की टीम मौके पहुंची। हालांकि अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह के संबंध में पुख्ता तौर कुछ बोला जा सकता है। वहीं मृतक के शव की तस्वीर आस-पास के थानों में सर्कुलेट कराई गई है, ताकि शव की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

पति की शिकायत लेकर थाने जा रही थी पत्नी, इधर पति ने लगा ली फांसी, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button