शादी के 7 दिन बाद युवक गिरफ्तार, चोरी-छिपे शादी करने का आरोप, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवविवाहित युवक को पुलिस ने शादी के 7 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। युवक पर आरोप है कि उसने एक युवती को शादी का झांसा देकर 2 साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने चोरी-छिपे दूसरी युवती से शादी कर ली। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पूरा मामला कोरबा जिले के सीएसईबी पुलिस चौकी का है।

मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के पोड़ीशंकर रीमाडीह निवासी भोजराम पटेल का पीड़ित युवती के घर आना-जाना था। बताया जा रहा है कि युवती के पिता और आरोपी के पिता दोनों दोस्त थे। इसी दौरान लड़का-लड़की में नजदीकियां भी बढ़ीं। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। आरोपी भोजराम ने उसके साथ साल 2022 से 2023 के बीच शारीरिक संबंध बनाए। जब ​​शादी की बात आई तो आरोपी बहाने बनाने लगा।

इस बीच भोजराम ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। इस शादी को एक सप्ताह ही बीता था कि पीड़ित लड़की को इसकी जानकारी हो गई। लड़की ने 16 मई 2025 को भोजराज के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भोजराम के खिलाफ धारा 376 (2) (डी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के गृहग्राम में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की करतूत सामने आने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

यह खबर भी जरुर पढ़े

बारात निकलने से पहले दूल्हा पहुंचा जेल, देखती रह गई दुल्हन, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल