छत्तीसगढ़ में अब तक 29.22 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, गरियाबंद और रायपुर जिले में इतनी हुई खरीदी

धान खरीदी के एवज में 6.15 लाख किसानों को 6727.93 करोड़ रूपए का भुगतान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 29.22 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 6.15 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 6727 करोड़ 93 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 5 दिसम्बर को 65663 किसानों से 2.98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 70692 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 76378 टोकन जारी किए गए हैं। राज्य सरकार धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर जारी किए है, जिसका नं. 0771-2425463 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाईन नम्बर पर फोन कर अपनी समस्यओं का समाधान कर सकते है।

आज रायपुर जिले में 14 हजार 218 टन धान की हुई खरीदी

रायपुर जिले में आज गुरुवार को 14 हजार 218 टन धान की खरीदी की गई। जिले में आज 3 हजार 275 किसानों से 32 करोड़ 71 लाख रूपये धान की खरीदी हुई। इस प्रकार अब तक 139 उपार्जन केन्द्रों में 39 हजार 617 किसानों से 01 लाख 67 हजार 972 टन धान की खरीदी हुई है। इन किसानो से अब तक 386 करोड़ 57 लाख रूपये की धान की खरीदी की गई है।

गरियाबंद जिले में अब तक 1 लाख 14 हजार 813 मीट्रिक टन की हुई धान खरीदी

गरियाबंद जिले में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 1 लाख 14 हजार 813 मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। जिले में अब तक 23 हजार 785 किसानों ने 367 करोड़ 40 लाख रुपए का धान बेच चुके है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है।

सभी समितियों में धान खरीदी के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किये गये है। जिससे पंजीकृत किसान सुविधाजनक रूप से अपना धान उपार्जन केन्द्रों में बेच रहे है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए गरियाबंद जिले में 90 हजार 970 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 4662 नये किसान शामिल है। इस वर्ष 90 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 5 लाख 36 हजार 768 मेट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

गौ-धाम के नाम से जाने जाएंगे प्रदेश में बनने वाले गौ -अभ्यारण्य, मुख्यमंत्री ने कि अनुदान राशि 25 रुपए से बढ़ा कर 35 रुपए करने की घोषणा

Related Articles

Back to top button