भर्ती परीक्षा के दौरान फिर एक युवक की मौत, इस बात की जताई जा रही आशंका, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- वन आरक्षक भर्ती दौड़ के दौरान एक अभ्यर्थी की 200 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद तबीयत बिगड़ गई। युवक अचानक नीचे गिर गया। वहाँ उपस्थित मेडिकल टीम ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना कोरबा जिले की है।

जानकारी के अनुसार वन विभाग के बिलासपुर सर्कल के 3 वन मंडलों में वनरक्षकों की 4 दिसंबर से भर्ती चल रही है। जिसमें कोरबा के प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में शनिवार की सुबह 6 से 8 बजे की पाली में भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जिसमें जांजगीर चांपा जिले के अकतलरा ग्राम बाना परसाही निवासी सुख सिंह (26) भी पहुंचा था। 200 मीटर रनिंग करने के बाद सुख सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह मैदान में बेहोश होकर गिर गया। जिसका मेडिकल टीम ने शुरुआती इलाज किया लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ते देख उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सुख सिंह की मौत किस कारण से हुई है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। वास्तविक कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री ने की 10 लाख की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर कहा कि वनरक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान कोरबा में एक अभ्यर्थी के असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में मैं 10 लाख रुपए देने की घोषणा करता हूं। हमारी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद के लिए तत्पर है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

अग्निवीर भर्ती के दौरान अभनपुर के युवक की मौत : दौड़ के बाद मैदान में गिरकर हुआ बेहोश, इलाज के दौरान मौत, CM ने दी 10 लाख की सहायता राशि

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन