बड़े भाई की गला दबाकर हत्या, शादी की बात को लेकर दो भाईयों के बीच विवाद, मड़ई के दूसरे दिन मिली थी लाश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मगरलोड क्षेत्र के ग्राम खिसोर में कुछ दिनों पहले एक युवक की लाश मिली थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने मृतक के छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों भाईयों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हुआ था। छोटे भाई के लड़की अच्छी नहीं है कहने पर बड़ा भाई गुस्सा हो गया। दोनों के बीच मारपीट हुई। जिसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। मामला धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र का है।

28 दिसंबर को मिली थी युवक की लाश

जानकारी के अनुसार मगरलोड थाना अंतर्गत करेली बड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम खिसोरा में 28 दिसंबर को सनद विश्वकर्मा (24 वर्ष) की लाश गांव से कुछ दूर धान खरीदी केंद्र के पास बगरन पाठ में संदिग्ध परिस्थियों में मिला था। घटना की सूचना के बाद करेली बड़ी चौकी प्रभारी पुुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी।

शादी की बात को लेकर दोनों भाई के बीच हुआ विवाद

मामले के जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के छोटे भाई अनुराग विश्वकर्मा (19 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें आरोपी ने गला दबाकर हत्या की बात कबूल ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका और सनद विश्वकर्मा के बीच घर पर शादी की बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद सनद घर से बाहर निकल गया। छोटा भाई अनुराग विश्वकर्मा (19) पीछे-पीछे मनाने के लिए गया था। इस दौरान शादी की बात को लेकर विवाद दोनों भाई में बढ़ गया।

बजरंग मठ मैदान के पास अनुराग अपने बड़े भाई सनद को बोला कि लड़की अच्छी नही है, उस लड़की से शादी नही करेंगे और अच्छी लड़की देखेंगे। जिसके बाद लड़की अच्छी नही है बोलते हो कहकर मृतक सनद भड़क गया और उसने अनुराग का गला दबा दिया।

इसके बाद अनुराग ने हाथ में पहने चुड़ा से सनद के चेहरे पर 2-3 बार वार कर दिया। जिससे सनद जमीन पर गिर गया। फिर अनुराग ने बैग में रखे शर्ट को निकालकर सनद का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी अनुराग विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग : संदिग्ध परिस्थियों में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका, पुलिस जुटी जांच में

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल