घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाही, 54 नग घरेलू गैस सिलेंडर जप्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- खाद्य विभाग की संयुक्त जांच दल द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध रूप से भण्डारण किये जाने और महुआ शराब बनाने में उपयोग करते हुए पाये जाने पर दो अलग अलग कार्रवाही की गई है। दोनों मामले में विभाग द्वारा कुल 54 नग घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए है। महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार यह कार्रवाही की गई है। 

जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग की संयुक्त जांच दल द्वारा विकासखंड बसना अंतर्गत ग्राम अंसुला में पिलानिया स्टोर्स की जांच की गई। जांच में पिलानिया स्टोर्स के संचालक राजकुमार अग्रवाल द्वारा अपने किराना स्टोर में घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध रूप से भण्डारण किये जाने के कारण द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय व वितरण विनियमन) आदेश 2000 का उल्लंघन किये जाने के कारण 47 नग घरेलू गैस सिलेंडर, जिसमें से 14.2 किग्रा. का 43 नग भरे हुए एवं 2 नग खाली तथा 5 किग्रा. के 2 नग खाली सिलेंडर की जप्ती की कार्यवाही की गई तथा उक्त घरेलू गैस सिलेंडर को गैस एजेंसी पिथौरा की सुपुर्दगी में दिया गया है।

इसी प्रकार एक अन्य जांच में खाद्य एवं आबकारी विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा विकासखंड बसना अंतर्गत अंतरा परिसरार अंसुला नाला, ग्राम पंचायत अंसुला में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डरों का महुआ शराब बनाने में उपयोग करते हुए पाया गया। मौके पर 7 नग घरेलू गैस सिलेंडर, जिसमें 1 नग भरा हुआ, 1 नग खाली, 5 नग आधा भरा हुआ, 5 नग रेगुलेटर, 5 नग एकल बर्नर चूल्हा, 4 हॉस पाईप तथा 9 नग गंजा बर्तन जप्त किया गया। जप्त गैस सिलेंडर को गैस एजेंसी पिथौरा की सुपुर्दगी में दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच को नोटिस जारी, अनुपस्थिति की स्थिति में होगी एकपक्षीय कार्रवाई

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल