कहार भोई समाज का चुनाव संपन्न, विक्रम भोई चुने गए अध्यक्ष, भुवन अवसरिया बने पुनः सचिव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा :– छग कहार भोई समाज नवापारा राजिम में आज रविवार को राज्य पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु विक्रम भोई एवं नवीन चमन प्रत्याशी थे, वहीं कोषाध्यक्ष पद हेतु अजय कश्यप एवं मुकेश अवसरिया ने नामांकन भरा था। सचिव पद हेतु एक भी नामांकन नहीं आने के कारण सर्वसम्मति से भुवन अवसरिया को पुनः सचिव पद पर मनोनीत किया गया।

निर्वाचन में अध्यक्ष पद हेतु विक्रम भोई को 39 मत मिले, नवीन चमन को 31 मत मिले और 4 मत निरस्त किए गए। वहीं कोषाध्यक्ष पद हेतु अजय कश्यप को 48 मत मिले, मुकेश अवसरिया को 24 मत मिले जबकि 2 मत निरस्त किए गए। इस तरह अध्यक्ष पद पर विक्रम भोई एवं कोषाध्यक्ष पद पर अजय कश्यप को विजयी घोषित किया गया। समाज व्दारा तीनों ही पदाधिकारियों को गुलाल लगाकर सम्मान किया गया। सभी पदाधिकारियों ने सामाजिकजनों का आभार प्रदर्शन किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन गोविंद कहार व्दारा किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

शपथ ग्रहण के बाद प्रथम सम्मेलन का आयोजन, भूपेंद्र बल्लू सोनी बने नवापारा नपा उपाध्यक्ष, निकाली विजय रैली

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन