अभनपुर में देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जन्म शताब्दी का हुआ आयोजन, स्वच्छता दीदीयों का हुआ सम्मान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) : जनपद पंचायत अभनपुर के सभाकक्ष में दिनांक 29.05.2025 को देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म शताब्दी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देवी अहिल्याबाई होलकर के तैलीय चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया गया।

बता दे कि देवी अहिल्याबाई एक महान मराठा शासिका थी। उन्होंने 1761 से 1795 तक मालवा राज्य की बागडोर संम्भाली। उन्होंने अपनी दूरदर्षिता, न्यायप्रियता और परोपकारिता से लोगों के दिलो में एक विशेष स्थान बनाया था। वह वीरता, प्रजावत्सलता और दूरदर्शिता की प्रतिमूर्ति थीं। मालवा की रानी देवी अहिल्याबाई होलकर को प्रजा के द्वारा पुण्य श्लोका और देवी की उपाधि प्रदान की गई थी।

उनके जीवन काल में किए गए सामाजिक, धार्मिक एवं नैतिक कार्यो का स्तरण करते हुए, सामाजिक क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशेष कर स्वच्छता दीदीयों का सम्मान जनपद पंचायत अभनपुर में किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा स्वच्छता दीदीयों को श्रीफल भेंट किया गया।

इस कार्यक्रम में क्षेत्रिय विधायक इन्द्रकुमार साहू, चंद्रशेखरसाहू पूर्व मंत्री छ.ग.शासन, अन्नुतारक सदस्य जिला पंचायत, चन्द्रीका बंजारे अध्यक्ष जनपद पंचायत अभनपुर, भरत बैस सरपंच ग्राम पंचायत तुता, जनपद पंचायत अभनपुर के सभापतिगण एवं जनपद सदस्यगण उपस्थित रहें। यह जानकारी राजेन्द्र पाण्डेय मुख्य कार्यपालनअधिकारी जनपद पंचायत अभनपुर द्वारा दी गई।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

यह खबर भी जरुर पढ़े

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म शताब्दी: नवापारा मंडल ने शीतलामाता मंदिर में की साफ सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश

Related Articles

Back to top button