नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, जांच में सामने आई ये बात, 5 किमी पैदल चलकर पहुंची पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नदी किनारे तैरता हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना कोरबा जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र का है।

चावल लेने गया था पति

जानकारी के अनुसार 2 जून को चोरनई नदी के तट पर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान ब्रिजो बाई (40 साल) के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि ब्रिजो बाई अपने पति सुमार सिंह मंझवार के साथ पिछले दो महीने से चोरनई नदी के डूबान क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर रह रहा था। रविवार की सुबह महिला का पति चावल लेने लेमरू गया था। शाम होने के कारण वह वापस नहीं आ सका।

5 किमी पैदल चलकर पहुंची पुलिस

सोमवार की दोपहर जब वह झोपड़ी में पहुंचा तो उसकी पत्नी गायब थी। तलाश के दौरान उसे पत्नी का शव नदी में तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही मोगरा चौकी प्रभारी ने तुरंत फॉरेंसिक टीम को सूचित किया। पुलिस और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल तक पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। उन्होंने नदी पार करने के लिए डोंगी (छोटी नाव) का इस्तेमाल किया।

महिला शराब का सेवन करती थी

पुलिस का कहना है कि शव की प्रारंभिक जांच में शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव का पंचनामा कार्रवाई करने बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कामय कर मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला कभी-कभी सेवन करती थी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, पड़ोसी से 10 साल से था अवैध संबंध, हत्या की ये वजह आई सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल