सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रात के अंधेरे में एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना पुरुर थाना क्षेत्र के जगतारा टोल प्लाजा के पास हुई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 6.30 बजे बाइक सवार पुरुर क्षेत्र के जगतारा टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए। इस हादसे में कांग्रेस नेता व डेयरी व्यवसायी राम मूर्ति ग्वाल (60) की मौत हो गई। उनके साथी देवानंद साहू (58) घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि राम मूर्ति ग्वाल अपने साथी देवानंद साहू के साथ गाय देखने के लिए बाइक से लखनपुरी (चारामा) गए थे। दोनों शाम 4 बजे घर से निकले थे। लौटते समय टोल प्लाजा पार कर करीब 200 मीटर दूर जगतारा के पास पहुंचे। सड़क पर कतार में ट्रक खड़े थे। उनकी बाइक खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार राम मूर्ति ग्वाल को गंभीर चोटें आईं।

दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने राम मूर्ति को मृत घोषित कर दिया। देवानंद साहू के सिर, पीठ और कंधे में चोटें आई हैं। उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार ने खोया इकलौता बेटा

Related Articles

Back to top button