23 साल की युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, खुदकुशी का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने पाइप पर गमछा का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दंतेवाड़ा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा के कुम्हाररास निवासी श्यामबती कड़ती (23) मजदूरी करती थी। वह शाम करीब 6 बजे काम से लौटी थी। रात में उसने परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाया। फिर वह अपने कमरे में सोने चली गई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सुबह वह नहीं उठी। जिसके बाद परिवार के सदस्यों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया।
सुबह मिली लाश
परिवार के सदस्य अंदर गए तो देखा कि उनकी बेटी का शव फंदे से लटक रहा था। परिजनों की चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर पड़ोसी भी घर पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के जवान पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR