राजिम में प्रज्ञा भारती के सानिध्य में संपन्न हुआ त्रिदिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक, विधायक हुए शामिल
विधायक रोहित साहू एवं निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने किया अभिषेक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सावन मास के शुभ अवसर पर नगर की सनातन ध्वज वाहिनी राजिम द्वारा के नेतृत्व में प्रख्यात आध्यात्मिक साध्वी महंत प्रज्ञा भारती के सानिध्य में त्रिदिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन 19 जुलाई से 21 जुलाई तक राजिम में संपन्न हुआ। आयोजन स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण बना रहा।
साध्वी प्रज्ञा भारती ने तीन दिनों तक भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए शिव तत्व की व्याख्या की और पार्थिव शिवलिंग निर्माण के गूढ़ आध्यात्मिक महत्व को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि “मिट्टी से बना शिवलिंग हमें जीवन की नश्वरता, विनम्रता और परमात्मा से एकत्व की सीख देता है। रुद्राभिषेक के माध्यम से हम अपने भीतर की नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं।”
आज समापन दिवस पर राजिम विधायक रोहित साहू एवं छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू भी उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने रुद्राभिषेक में भाग लेकर क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिए भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा। विधायक रोहित साहू सपत्नीक पूजन में शामिल हुए। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।” निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि “शिवभक्ति का मार्ग ही समाज में शांति और समरसता ला सकता है।”
समापन दिवस पर भंडारे का आयोजन
प्रज्ञा भारती के निर्देशन में तीन दिवसीय शिवलिंग निर्माण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य रुद्राभिषेक संगीतमय शिव भजन, शिव तांडव, सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं व बच्चों की भागीदारी रही। समापन दिवस पर विशाल भंडारा व प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती में भाग लिया और भंडारे का लाभ लिया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू, जिला पंचायत सभापति द्वय नंदनी कोमल डीडी, नंदनी ओमकार साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, सभापति आकाश राजपूत, छाया राही, किरण तिवारी, सीमा शर्मा, तनु मिश्र, भावना शर्मा, सविता गोस्वामी, ईश्वरी शर्मा, देवकी साहू, खुशी साहू सहित नगरवासी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR