रायपुर में बागेश्वर धाम का श्रीराम कथा का आयोजन: दो दिन लगेगा दिव्य दरबार, इस दिन होगा शुभारंभ

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर :- राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी हनुमान मंदिर मैदान में 17 से 25 जनवरी तक बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही महाराज जी का दो दिवसीय दिव्य दरबार भी लगेगा। कार्यक्रम में राज्यपाल अनुसुइया उइके एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। आयोजक ओमप्रकाश मिश्रा एवं बसंत अग्रवाल ने बताया कि लगभग एक लाख भक्तों के आने की संभावना है। हनुमान मंदिर मैदान में इसकी तैयारी जोरशोर से की जा रही है। पांच विशाल डोम बनकर तैयार हैं। पार्किंग, बिजली, पानी की व्यवस्था करने के साथ आने वाले भक्तों के लिए खानपान की भी व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन दोपहर एक बजे से श्री राम कथा प्रारंभ होगी।
10 दिनों तक छाएगा भक्तिभाव
बागेश्वर धाम महाराज के कार्यक्रम के चलते गुढ़ियारी हनुमान मंदिर मैदान में लाखों की संख्या में भक्त जुटेंगे। प्रशासन और पुलिस विभाग के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। फायर ब्रिगेड, नगर निगम हेल्प डेस्क और पुलिस स्टाफ के लिए अलग व्यवस्था है, जहां से संचालन किया जाएगा।
बिना पास के प्रवेश
श्रीराम कथा और दिव्य दरबार में शामिल होने के लिए कुछ वीवीआइपी और वीआइपी पास जारी किए गए हैं। इनके अलावा कोई भी श्रद्धालु बिना पास के कार्यक्रम में शामिल हो सकता है। भक्तों को कहीं भी भटकने की जरूरत नहीं है।
20 और 21 को दिव्य दरबार
कथा के दौरान 20 और 21 जनवरी को दिव्य दरबार लगाया जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं की परेशानियों को दूर करने के उपाय बताए जाएंगे।
निकाली गई भव्य कलश यात्रा
बागेश्वर धाम के मुखारविंद प. श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज के श्री राम कथा एवं दिव्य दरबार कार्यक्रम के आयोजन के मद्देनजर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम के संयोजक संतोष सेन ने जानकारी दी कि कलश यात्रा सुबह 10 बजे गुढ़ियारी स्थित काली मंदिर से कथा स्थल के लिए प्रारंभ हुआ।

Related Articles

Back to top button