युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो-ऑडियो में जताया दर्द, दो आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले मृतक ने एक वीडियो भी बनाया। जिसमें उसने दो भाइयों को मौत का जिम्मेदार बताया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम नरियरा भाठापारा में धन्नू यादव (23) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नगर पालिका में बतौर सफाई कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि गणेश विसर्जन के दिन हुए झगड़े को लेकर लक्ष्मण निर्मलकर और रवि निर्मलकर ने मृतक धन्नू यादव से राजीनामा के बदले 50 हजार रुपए की मांग की थी। धन्नू ने रकम देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने झूठे केस में फंसाने, जेल भिजवाने और नगर पालिका की नौकरी से निकलवाने की धमकी दी।
वीडियो और ऑडियो ने सामने लाई सच्चाई
दोनों भाईयों की धमकी से धन्नू यादव मानसिक रूप से परेशान हो गया था। उसने 11 सितंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। धन्नू यादव ने आत्महत्या से पहले वीडियो रिकॉर्ड कर नगर पंचायत के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा दिया था। इसमें मौत के लिए सीधे तौर पर लक्ष्मण निर्मलकर और रवि निर्मलकर को जिम्मेदार ठहराया था। वीडियो के साथ ऑडियो क्लिप भी सामने आई, जिसमें उसने बताया कि वह लगातार प्रताड़ना और धमकियों के कारण तनाव में है और अब जीने की हिम्मत नहीं बची है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस दोनों भाइयों लक्ष्मण निर्मलकर (32 वर्ष) और रवि निर्मलकर (37 वर्ष) के खिलाफ धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों भाईयों ने जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c