प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए संजीवनी बन रहा प्रोजेक्ट “अनुभव”, जिला पंचायत सीईओ ने साझा किए प्रशासनिक अनुभव, युवाओं को दिए सफलता के मंत्र

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में संचालित प्रोजेक्ट “अनुभव” युवा प्रतिभाओं के लिए नई दिशा और ऊर्जा का स्रोत बनता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को योग भवन, फुंडहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक विशेष कक्षा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए अंतरराष्ट्रीय संगठनों की भूमिका एवं महत्ता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा में रणनीति, समय प्रबंधन और प्रभावी अध्ययन तकनीकों के बारे में मार्गदर्शन दिया।

प्रोजेक्ट “अनुभव” के अंतर्गत जिले में पदस्थ अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी प्रतियोगी परीक्षार्थियों को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को लाभ मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रोजेक्ट “अनुभव”: निगम आयुक्त विश्वदीप ने ली भारतीय अर्थव्यवस्था पर बच्चों की क्लास, साझा किया अनुभव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button