गरियाबंद में राष्ट्रीय एकता पदयात्रा : प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बड़े वाहनों के आवाजाही पर प्रतिबंध, इन मार्गों का करें उपयोग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद में राष्ट्रीय एकता पदयात्रा का आयोजन ’’7 नवम्बर (शुक्रवार)’’ को सुबह ’’9 बजे अटल चौक नागाबुड़ा’’ से किया जाएगा, जो ’’नहरगांव, कोकड़ी होते हुए गांधी मैदान गरियाबंद’’ में सम्पन्न होगी। कलेक्टर बी.एस. उइके ने बताया कि पदयात्रा में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके अलावा क्षेत्र के सम्मानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, मीडियाकर्मी, गणमान्य नागरिक इस पद यात्रा में शामिल होंगे।

पदयात्रा में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति, तिरंगा यात्रा, सरदार वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा देश के प्रति उनके योगदानों को नमन करने जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे। कलेक्टर ने बताया कि पदयात्रा में विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, एनएसएस, एनसीसी, माय भारत वॉलिंटियर तथा आमजन’’ शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान ’’फिटनेस शिविर, नुक्कड़ नाटक, नशा मुक्ति के लिए युवा शपथ कार्यक्रम’’ एवं ’’स्वास्थ्य शिविर’’ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें रक्तचाप, डायबिटीज, सामान्य स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही पदयात्रा मार्ग में स्थित सार्वजनिक स्थलों पर ’’स्वच्छता अभियान’’ भी संचालित किया जाएगा, जिससे “एकता के साथ स्वच्छ भारत” का संदेश जन-जन तक पहुँचे।

आवाजाही पर प्रतिबंध

पदयात्रा के कारण 7 नवम्बर के प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बड़ी वाहनों के आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। पदयात्रा के दौरान छुरा रोड गरियाबंद से कोचबाय तक 10 बजे से करीब 03 बजे तक ब्लॉक रहेगा। पद यात्रा ग्राम नागबुडा से प्रारम्भ होकर गांधी मैदान गरियाबंद में समापन होगी। इस दौरान परिवर्तित मार्ग – बारूला तरफ के वाहन के लिए कोचबाय-मालगांव- गरियाबंद। छुरा क्षेत्र की ओर से वाहन के लिए भी कोच्चबाय से बेहराबुड़ा मालगांव गरियाबंद। कोकड़ी से तंवरबहरा, केशोदार गरियाबंद। उसी प्रकार गरियाबंद की ओर से छुरा की ओर जाने वाली सभी वाहन मालगांव, कोचबाय होते छुरा जाएंगे। नागबुडा से नाहरगांव मार्ग भी पदयात्रा के दौरान पूरा ब्लॉक रहेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

जिला स्तरीय राज्योत्सव में जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल हुए शामिल, योजनाओं की प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button