राजिम – रायपुर के बीच 02 मेमू ट्रेन सेवा राजिम कुंभ मेला स्पेशल 1 फरवरी से 15 फरवरी तक, देखिए कुंभ मेला स्पेशल की समय सारणी

राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल का वाणिज्यिक ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर मानिकचौरी, राजिम दिया गया है

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारतीय रेल छत्तीसगढ़ में रेल सेवाओं और अवसंरचना के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है । वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य राजीव में शुरू होने वाले राजिम कुंभ मेला में रेलवे की यात्री सुविधाएं प्रगति पर हैं । दिनांक 1 फरवरी से 15 फरवरी तक 02 राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेन की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।

रायपुर-राजिम के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान करके सीधे श्रद्धालुओं को लाभ पहुँचायेगी। श्रद्धालुओं/ यात्रियों के लिए यह तेज और किफायती यात्रा प्रदान करती है।

गाड़ी संख्या 08755 /08756

गाड़ी संख्या 08755 रायपुर – राजिम मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से 11.55 बजे रवाना हो कर 12.15 बजे मंदिर हसौद, 12.24 बजे सी.बी.डी (पीएच) , 12.34 बजे केंद्री, 12.49 बजे अभनपुर , 12.57 बजे मानिक चौरी , 13.20 बजे राजिम पहुंचेगी ।

इसी तरह गाड़ी संख्या 08756 राजिम – रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम रेलवे स्टेशन से 14.00 बजे रवाना हो कर , 14.07 बजे मानिक चौरी , 14.14 बजे अभनपुर, 14.22 बजे केंद्री , 14.31 बजे सी.बी.डी (पीएच) , 14.43 बजे मंदिर हसौद , 15:30 बजे रायपुर पहुंचेगी ।

गाड़ी संख्या 08757 /08758 

गाड़ी संख्या 08757 रायपुर – राजिम मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से 14.30 बजे रवाना हो कर 14.48 बजे मंदिर हसौद, 14.49 बजे सी.बी.डी (पीएच) , 15.09 बजे केंद्री, 15.23 बजे अभनपुर , 15.31 बजे मानिक चौरी , 16.00बजे राजिम पहुंचेगी ।

इसी तरह गाड़ी संख्या 08758 राजिम – रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम रेलवे स्टेशन से 20.30 बजे रवाना हो कर , 20.37 बजे मानिक चौरी , 20.44 बजे अभनपुर, 20.52 बजे केंद्री , 21.00 बजे सी.बी.डी (पीएच) , 21.12 बजे मंदिर हसौद , 22:00 बजे रायपुर पहुंचेगी ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग: 15 दिन तीन जिलों की ये शराब दुकाने रहेंगी बंद, राज्य शासन ने जारी किया आदेश, राजिम में मांस-मटन बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button