प्रभारी सचिव ऋचा शर्मा ने किया पीएमश्री स्कूल का निरीक्षण, रोबोटिक्स, केमिस्ट्री लैब, लाइब्रेरी सहित अन्य सुविधाओं का लिया जायजा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पीएम श्री पं.आर.डी. तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, आमापारा का एसीएस एवं जिले की प्रभारी सचिव ऋचा शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर पीएम श्री योजना के अंतर्गत मिली सुविधाओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें, आधुनिक प्रयोगशालाएं तथा बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा उपलब्ध है।

निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के पालक भी उपस्थित रहे। श्रीमती शर्मा ने पालकों से विद्यालय की आवश्यकताओं के संबंध में सुझाव मांगे। उन्होंने बच्चों को कहा कि विद्यालय उनका अपना है, इसलिए इसकी संपत्ति की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने नल उपयोग के बाद टेप बंद करने जैसे छोटे लेकिन महत्वपूर्ण विषयों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने विद्यार्थियों से उनकी पसंदीदा विषयों के बारे में चर्चा की। जब विद्यार्थियों ने गणित को पसंदीदा विषय बताया, तो कलेक्टर ने उनसे गणित से जुड़े कुछ कैलकुलेशन पूछकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रभारी सचिव ऋचा शर्मा ने शिक्षकों की जानकारी के साथ रोबोटिक्स, फिजिक्स, बायोलॉजी, कंप्यूटर एवं केमिस्ट्री लैब, शुद्ध पेयजल, लाइब्रेरी, कक्षा, शौचालय, खेल मैदान तथा वाई-फाई की उपलब्धता का विस्तृत निरीक्षण किया।

सुविधाओं का लिया जायजा

लाइब्रेरी निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकों की जानकारी ली तथा पुस्तक रजिस्टर का जायजा लिया। कक्षा कक्षों में फर्नीचर की स्थिति देखी और आवश्यकतानुसार शीघ्र बदलाव के निर्देश दिए। गर्ल्स टॉयलेट के निरीक्षण में उन्होंने सैनिटरी वेंडिंग मशीन एवं इंसीनेटर मशीन की कार्यशीलता की जांच की तथा इन्हें नियमित रूप से चालू रखने के निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव ने विद्यालय की रोबोटिक्स लैब का भी निरीक्षण किया। विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे नवाचार, 3D प्रिंटिंग एवं रोबोटिक्स प्रोजेक्ट्स की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि सहयोग से कक्षा 4 से 11 तक के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं ऑटोमेशन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाना सराहनीय पहल है।

इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, डीएमसी अरुण कुमार शर्मा सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रभारी सचिव श्रीमती संगीता ने जिले के धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, धान विक्रय करने आए किसानों से की चर्चा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button