नवा रायपुर में अंतरिक्ष केंद्र खुलने से छत्तीसगढ़ के वैज्ञानिक भविष्य की दिशा तय करेगा – विजय गोयल

गोयल ने सीएम साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रति जताया आभार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष केंद्र के शुभारंभ को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विजय गोयल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल तथा प्रदेश सरकार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। यह अंतरिक्ष केंद्र छत्तीसगढ़ के बच्चों और युवाओं के लिए विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोलेगा।

विजय गोयल ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान आज केवल अनुसंधान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह रोजगार, नवाचार और तकनीकी आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन चुका है। नवा रायपुर में अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना से प्रदेश के विद्यार्थियों को स्पेस साइंस, सैटेलाइट तकनीक, अनुसंधान और आधुनिक प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच और सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निरंतर प्रयासों से छत्तीसगढ़ को अंतरिक्ष विज्ञान के मानचित्र पर नई पहचान मिली है। यह केंद्र आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और प्रदेश को वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं तकनीकी विकास की दिशा में आगे ले जाएगा। विजय गोयल ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में छत्तीसगढ़ अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवा रायपुर में खुला छत्तीसगढ़ का पहला अंतरिक्ष केंद्र, प्रदेश को मिली अंतरिक्ष विज्ञान में नई पहचान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button