भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, दो युवकों की मौत, जेसीबी से निकाला गया शव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक दोनों युवकों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना भानुप्रतापुर-दल्ली राजहरा मार्ग पर ग्राम टेकाढ़ोडा (साल्हे) के पास की है।

बाइक सवार दोनों युवक भानुप्रतापुर की ओर जा रहे थे, तभी लौह अयस्क से भरे एक ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की चपेट में आने के बाद एक युवक ट्रक के नीचे फंस गया, जबकि दूसरा युवक ट्रक के पिछले चक्कों में दब गया। इसके बाद ट्रक दोनों युवकों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। घटना इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद ट्रक के नीचे फंसी बाइक और शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी मशीन की सहायता लेनी पड़ी। दुर्घटना के चलते करीब एक घंटे तक मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया था, हालांकि कुछ समय बाद उसने पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पुल के नीचे गिरी, गरियाबंद के 3 युवकों की मौके पर मौत, 10 घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button