राजिम कुंभ कल्प मेला: साहू समाज के भोग भंडारा में विधायक रोहित ने परोसा भोजन प्रसादी
हजारों श्रद्धालुओं ने भरपेट किया भोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम कुंभ कल्प मेला के पांचवें दिन राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा में श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान लगभग हजारों श्रद्धालुओं ने भोग भंडारा में भरपेट प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर राजिम क्षेत्र के विधायक रोहित साहू शामिल हुए और श्रद्धालुओं को प्रसादी परोसा।
श्रद्धालुओं के साथ भोजन करने बैठे विधायक

इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व उपाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, राजिम भक्तिन मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू एवं अनुभागीय अधिकारी विशाल महाराणा भी भोजन प्रसादी परोसगारी में अपना सहयोग प्रदान किया। मौके पर विधायक रोहित साहू ने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर प्रसाद भी ग्रहण किया।
भोग भंडारा की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, नायब तहसीलदार तरेंद्र ठाकुर, नगर साहू संघ राजिम के अध्यक्ष रामकुमार साहू, तहसील साहू संघ अभनपुर के अध्यक्ष तुलेश साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष हरीश साहू, समिति संगठन मंत्री किशन साहू, धीरज साहू, सभापति निर्मला साहू, जग्गू यादव, पुष्पा कंसारी, पार्षद भारत यादव, नम्मू नारायण ध्रुव, जीना निषाद, विधायक प्रतिनिधि किशोर साहू, पूर्व सरपंच पारस ठाकुर एवं सैनिक नवीन वर्मा द्वारा राजिम भक्तिन माता की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई।
भोग भंडारा में श्रद्धालुओं को छत्तीसगढ़ी व्यंजन भजिया-कढ़ी का खूब आनंद लिया। भोग भंडारा नगर साहू संघ राजिम के अध्यक्ष रामकुमार साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें नगर साहू संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर भोग भंडारा के लिए सुविधायुक्त पंडाल उपलब्ध कराया गया।
सेवा कार्य में जुटे सर्व समाज

विधायक रोहित साहू ने राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा किए जा रहे इस पुनीत मानव सेवा कार्य की सराहना करते हुए समिति के अध्यक्ष लाला साहू एवं समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी तथा भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। भोग भंडारा में साहू समाज के पदाधिकारियों के अलावा फूलचंद स्मृति महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के छात्र-छात्राओं तथा सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों ने सेवा भाव से सहभागिता की।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम भक्तिन माता भंडारा में परिक्षेत्र साहू समाज नयापारा ने किया भव्य भंडारे का आयोजन











