मनपसंद सब्जी नहीं बनाने पर गर्भवती पत्नी की हत्या, दो साल की बेटी को लेकर भागा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है मामूली घरेलू विवाद में एक युवक ने अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की लकड़ी के डंडे से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपनी दो वर्षीय मासूम बच्ची को लेकर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। घटना जशपुर जिले के थाना नारायणपुर क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम ढोढ़ीबहार के रहने वाले आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा (27) का उसी गांव की कमला विश्वकर्मा (25) से अफेयर था। दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। उनकी एक 2 साल की बेटी भी थी। हाल ही में कमला 6 महीने की प्रेग्नेंट भी थी। 6 फरवरी 2026 की शाम करीब साढ़े 7 बजे पति-पत्नी के बीच सब्जी बनाने को लेकर विवाद हुआ। आवेश में आकर आरोपी स्वदेश ने पास पड़े लकड़ी के डंडे से कमला पर हमला किया। सिर फटने से कमला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी अपनी बेटी को लेकर वहां से फरार हो गया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी दो साल की बच्ची को लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुुरू की। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण मारपीट से आई गंभीर चोटें पाए जाने पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए cको उसके गृह ग्राम ढोढ़ीबहार, चौकी दोकड़ा से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी जब्त किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

लिव-इन में रह रही 7 महीने की गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या, पेट में पल रहे शिशु की भी मौत, इस बात से था नाराज, प्रेमी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button