दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों यातायात बाधित रहा। घटना सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र का है।

लक्ष्मणभाटा गांव के पास खरसिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने सामने से जा रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर वाहन के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रघुनंदन चंद्रा निवासी ग्राम सुखदा के रूप में हुई है। वे पेशे से शिक्षक थे। बताया जा रहा है कि वे घर से डभरा एसआईआर कार्य का पंचनामा जमा करने के लिए निकले थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, साथी घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button