राजिम कुंभ कल्प में ‘खगोलीय दर्शन’: अत्याधुनिक टेलीस्कोप से दिखा अंतरिक्ष का नजारा

मेलार्थियों, छात्रों सहित कलेक्टर, सीईओ ने देखा अंतरिक्ष का नजारा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम कुंभ कल्प मेला में स्कूल शिक्षा विभाग (समग्र शिक्षा) एवं अटल टिंकरिंग लैब कौंदकेरा जिला गरियाबंद की अभिनव पहल पर 13 एवं 14 फरवरी को सायं 6.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक नवीन मेला परिसर स्थित विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल के समीप “कॉस्मिक दर्शन” (आकाशीय दर्शन) कार्यक्रम किया जा रहा है।

13 फरवरी को आकाश दर्शन कार्यक्रम में गरियाबंद कलेक्टर बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, राजिम एसडीएम विशाल महाराणा, राजिम तहसीलदार मयंक अग्रवाल, गरियाबंद तहसीलदार अवंतिका गुप्ता, छुरा तहसीलदार नोमेश साहू, जिला जनसंपर्क अधिकारी हेमनाथ सीदार, जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर, जिला मिशन समन्वयक शिवेश शुक्ला, जिला परियोजना अधिकारी बुद्धविलास सिंह, सांख्यिकी अधिकारी श्याम चंद्राकर, एपीसी समग्र शिक्षा मनोज केला, विकासखंड स्रोत समन्वयक छन्नू सिन्हा, सुभाष शर्मा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहायक जिला नोडल ज्ञानेंद्र शर्मा, व्याख्याता सतीश मालवीय, सहायक शिक्षक रितेश पटेल आदि विशेष रूप से मौजूद थे। अधिकारियों ने इस नवाचार पहल की सराहना की।

 

पहले दिन हजारों मेलार्थी और स्कूली छात्र-छात्राओं ने अत्याधुनिक टेलीस्कोप के माध्यम से बृहस्पति ग्रह एवं उसके चंद्रमाओं सहित आकाशगंगा के मनोहारी दृश्यों को देखा और अंतरिक्ष की बारीकियों से अवगत हुए।

कार्यक्रम की संयोजिका एवं जिला नोडल अटल टिंकरिंग लैब गरियाबंद मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि आयोजन की एक अनूठी विशेषता “नक्षत्र कथा” रही, जिसमें वैज्ञानिक तथ्यों के साथ भारतीय संस्कृति एवं नक्षत्रों से जुड़ी रोचक कथाओं और प्रश्नोत्तरी को शामिल किया गया। इससे उपस्थित जनमानस को यह समझने का अवसर मिला कि हमारे पूर्वजों ने प्राचीन काल से ही खगोलीय पिंडों का सूक्ष्म अध्ययन किया था।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा की छात्राओं ने किया ISRO-SAC का शैक्षणिक भ्रमण, AI और गगनयान मॉडल से हुईं रूबरू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button