राजिम-छुरा मुख्य मार्ग के लिए 145.62 करोड़ स्वीकृत, 43.5 किमी का होगा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने प्रमुख अभियंता को राशि स्वीकृति के संबंध में जारी किया परिपत्र

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राज्य शासन ने गरियाबंद जिले के राजिम से छुरा मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 145 करोड़ 62 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से 43.5 किमी लंबे इस मार्ग को चौड़ा और सुदृढ़ किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कराने को कहा है। कार्य पूर्ण किये जाने के लिए अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं किए जाने के भी निर्देश विभाग ने दिए हैं। अपरिहार्य एवं नियंत्रण से बाहर मान्य कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

विधायक रोहित साहू के प्रयासों को मिली सफलता : संगम पर बनेगा बैराज और नौका विहार से बढ़ेगा पर्यटन विकास, 136 गाँवों को मिलेगा पेयजल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button